राजधानी में शनिवार को ईद-उल-अजहा मनाई जाएगी। इसके तहत मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। इस बार भारी बारिश की आशंका के चलते ईदगाहों में नमाज होना मुश्किल है। ईद को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह नजर आया। शुक्रवार को बाजार में भी रौनक रही।
कहां किस समय होगी ईद की नमाज
यमुना कालोनी स्थित ईदगाह : सुबह 9 बजे
मुस्लिम कालोनी ईदगाह : सुबह 8 बजे
ईसी रोड स्थित शिया जामा मस्जिद : सुबह 10 बजे
गांधी ग्राम स्थित गौसिया मस्जिद : सुबह 8:30 बजे
लोहियानगर स्थित रजा जामा मस्जिद : सुबह 9 बजे ईद
जीएमएस रोड मदरसा : 9 बजे
बकरीद पर शहर में यातायात रहेगा डायवर्जन
तीन में से एक हिस्सा ही गोश्त ही रखा जाता है अपने पास
उलमा का कहना है कि नमाज के बाद कुर्बानी दी जाएगी। कुर्बानी के बाद गोश्त का एक हिस्सा खुद के पास रखा जाता है। एक हिस्सा उन रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों को दिया जाता है जिनके यहां कुर्बानी नहीं होती है। जबकि एक हिस्सा गोश्त मुफलिसों, गरीबों, जरूरतमंदों को देने का नियम है।
बकरीद पर शहर में यातायात रहेगा डायवर्जित
ड्यूटी प्वाइट:.
. घंटाघर चौक
. बिंदाल चौक
. किशननगर चौक
.बल्लूपुर चौक
. कौलागढ़ चौक
. टर्नर रोड़
. सुभाष नगर तिराहा
. चन्द्रवनी चौक
. मोरोवाला
. धर्मपुर
डायवर्ट प्लान
बिंदाल ईदगाह-
. घंटाघर से चकराता रोड की तरफ कोई भी वाहन नहीं जायेगा।
.दर्शन लाल चौक से घंटाघर होते हुए कैंट और बल्लूपुर जाने वाले वाहनों को राजपुर रोड की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। यह वाहन राजपुर रोड, न्यू कैंट रोड से होते हुए कैंट थाने के बाहर से जा सकेंगे।
.किशननगर चौक से शहर की तरफ आने वाले यातायात को कैंट, कौलागढ़ होते हुए दिलाराम चौक की तरफ तरफ डायवर्ट किया जायेगा ।
. बल्लूपूर पर बैरियर लगाकर शहर की ओर जाने वाले यातायात को कैंट या बल्लीवाला चौक की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
क्लेमनटाउन ईदगाह
. सहारनपुर-दिल्ली मार्ग से आने वाले यातायात को चंद्रमणि मोड़ से जीएमएस रोड की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
. आईएसबीटी से सहारनपुर-दिल्ली मार्ग की ओर जाने वाले यातायात को टर्नर मोड़ से डायवर्ट किया जायेगा। यातायात थाना क्लेमेंटाउन थाने से होते हुए सुभाष नगर होते हुए जाएगा। सभी प्रकार के भारी वाहन सैल टैक्स आरटीओ चैक पोस्ट पर सड़क किनारे रोक दिए जाएंगे। रिस्पना की तरफ से जाने वाले भारी वाहन ट्रक आदि को पुरानी बाईपास चौकी के पास रोक दिया जायेगा।