फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

Sat, 13 Jun 2026 11:20 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

धामी सरकार ने उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके लिए सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय सर्च कमेटी का गठन किया गया है। 
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में लोकायुक्त के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार ने बड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है। योग्य नामों का पैनल तैयार करने के लिए सरकार ने पांच सदस्यीय सर्च कमेटी का गठन कर दिया है।

कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के सचिव शैलेश बगौली ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। नैनीताल हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति आलोक वर्मा को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में शासन के कई पूर्व शीर्ष नौकरशाहों और शिक्षाविदों को जगह दी गई है। इनमें पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पाण्डे, पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार, राधा रतूड़ी, दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल के नाम शामिल हैं।

अब यह समिति अधिनियम की धारा 4(4) के तहत तय प्रक्रिया के अनुसार लोकायुक्त के अध्यक्ष और सदस्यों के पदों के लिए उपयुक्त नामों का एक पैनल तैयार करेगी। इस पैनल को अंतिम निर्णय के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली मुख्य चयन समिति के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...IMA POP:  ट्रेनिंग के दौरान खोए माता-पिता, नहीं टूटा हौसला, चुनौतियों को पार कर इन कैडेट्स ने पाई अफसर की वर्दी
विज्ञापन


समिति के गठन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी सहित चयन समिति के सभी सदस्यों को सूचनार्थ भेज दी गई है। सर्च कमेटी के गठन के बाद अब राज्य में लंबे समय से प्रतीक्षित लोकायुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें