शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बरसोली के बंद पड़े हाईस्कूल का ही लोकार्पण कर दिया। टिहरी जिले के देवप्रयाग ब्लॉक का यह ऐसा उच्चीकृत राजकीय विद्यालय है, जहां हाईस्कूल की कक्षाओं के तीन बैच शिक्षकों की इंतजारी में बीत गए।
जब शिक्षक नहीं आए, तो अभिभावकों ने अपने बच्चों का अन्यत्र दाखिला करवा लिया। नतीजतन, पांच साल पहले यह हाईस्कूल बंद हो गया। अब पद सृजन के बहाने शिक्षा मंत्री ने 21 दिसंबर को इसका लोकार्पण किया है।
शासन ने वर्ष 2011 में जूहा बरसोली को हाईस्कूल का दर्जा तो दे दिया, लेकिन शिक्षकों के पद सृजित नहीं किए। जबकि इस विद्यालय से हाईस्कूल के तीन बैच निकल चुके हैं। शुरू में अस्थायी व्यवस्था पर यह विद्यालय चलता रहा।