सवाल : रोजगारपरक शिक्षा को लेकर क्या तैयारी है।
जवाब : 250 स्कूलों में रोजगारपरक पाठ्यक्रम लागू किया जा चुका है। इसके बाद इतने ही अन्य स्कूलों में इसे शुरू करने जा रहे हैं। स्कूलों में व्यवस्था कैसे बेहतर हो इसके लिए क्लस्टर स्कूल और पीएम श्री स्कूल बना रहे हैं। स्मार्ट क्लास बनाने जा रहे हैं। जिन स्कूलों में नेटवर्क की दिक्कत है उनमें हम ज्ञान की सुविधा देने जा रहे हैं।
सवाल : सरकारी स्कूलाें पर करोड़ों खर्च हो रहा है, फिर भी मेरिट में विद्या मंदिर छाए हैं।
जवाब : विद्या भारती के स्कूलों में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है। अच्छे रिजल्ट के लिए छात्र और शिक्षकों को बधाई। शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए हम शीघ्र ही टीचर शेयरिंग व्यवस्था को लागू करने जा रहे हैं। इससे केंद्रीय विद्यालय एवं विद्या मंदिरों के शिक्षक हमारे यहां लेक्चर दे सकते हैं। वहीं हमारे शिक्षक उन स्कूलों में लेक्चर के लिए जा सकेंगे।
सवाल : अटल उत्कृष्ट स्कूलों के सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट को लेकर भी किरकिरी हुई।
जवाब : अटल उत्कृष्ट स्कूलों की समीक्षा होगी, पहली बार हमारे बच्चे अंग्रेजी माध्यम में गए थे। इन स्कूलों के छात्रों की अगले साल की परीक्षा को लेकर अभी से तैयारी कराई जाएगी। इन स्कूलों के शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सवाल: सहायक अध्यापक से प्रवक्ता के पद पदोन्नति लटकी है, क्या हम तदर्थ पदोन्नति देने जा रहे हैं।
जवाब : शिक्षकों की पदोन्नति का मामला कोर्ट में हैं, जल्द इस संबंध में बैठक कर कोई निर्णय लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: दो दिन बाद शुरू हुई हेमकुंड साहिब की यात्रा, कड़ाके की ठंड के बीच 1400 तीर्थयात्री रवाना
सवाल: गर्मियों की छुट्टियां रद्द करने से शिक्षक नाराज हैं।
जवाब : अटल उत्कृष्ट स्कूलों के इस मामले में अगले दो-तीन दिन के भीतर बैठक कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।