फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्हें सलाम, बच्चों की ड्रेस और स्कूल के फर्नीचर तक का पूरा खर्चा खुद उठाया

Sun, 17 Sep 2017 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
education ministers with teachers
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने यमुना कॉलोनी स्थित अपने आवास पर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। 
विज्ञापन


राजकीय उच्च प्रथमिक विद्यालय माधोपुर की शिक्षिका उर्मिला सिंह ने अपने विद्यालय में खुद के खर्च पर फर्नीचर उपलब्ध कराया। साथ ही अन्य सहयोगी संस्थाओं की मदद से स्कूल में शौचालय भी बनाए। सुनील देशवाल जो राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 14 रुड़की में शिक्षक के पद पर तैनात है, उन्होंने अपने खर्च पर विद्यालय में फर्नीचर उपलब्ध कराया। इसके अलावा उन्होंने टंकी फिटिंग का कार्य और बच्चों के लिए खेल का सामान भी उपलब्ध कराया। वह बच्चों को कॉपी पेंसिल रबर इत्यादि पाठ्य सामग्री अपने खर्च पर उपलब्ध कराते हैं। 

दीपक कुमार जो राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर में शिक्षक के पद पर तैनात है। उन्होंने अपने खर्च से स्कूली बच्चों को ड्रेस ओर टाई की व्यवस्था की। इसके अलावा शॉन टीम्स, प्रिंसिपल एसपी ग्लोबल स्कूल रुड़की ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरकडी ताहरपुर रुड़की में फर्नीचर की व्यवस्‍‌था उपलब्‍ध कराई।
विज्ञापन


ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल रुड़की ने प्राथमिक विद्यालय पुहाना और मोनफोर्ट स्कूल में तथा प्राथमिक विद्यालय बेलड़ा और सेंट ऐंस स्कूल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नम्बर 19 को फर्नीचर उपलब्ध कराए हैं। आशीर्वाद सैनी, कनिष्ठ सहायक, उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय रुड़की ने 520 ब्लॉक टीचर्स का रेकॉर्ड तैयार किया है, जो एक क्लिक में लिया जा सकता है। बृजपाल सिंह राठौर, उप शिक्षा अधिकारी नारसन शिक्षा विभाग को ऑनलाइन करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


रुड़की के इन 20 स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों की मदद से फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। यमुना कॉलोनी स्थित अपने आवास पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इन सभी स्कूलों के शिक्षकों और उनके प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें