ईडी अब पूछताछ में जुटी
पुलिस ने प्रशासन की जांच पर एक के बाद एक 13 मुकदमे दर्ज किए। इनमें देहरादून में नामी अधिवक्ताओं के नाम भी सामने आए। अधिवक्ता कमल विरमानी वर्तमान में एक साल से अधिक समय से जेल में बंद है। गत जनवरी में पुलिस की ओर से इस मामले में ईडी जांच के लिए लिखा गया था। अब इस मामले में ईडी ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक ईडी ने यहां आरोपी अधिवक्ताओं के घर पर छापा मारा। इसके अलावा इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं। ईडी ने यहां से बहुत से दस्तावेज बरामद किए हैं। ईडी के विश्वनीय सूत्रों के अनुसार एजेंसी ने दो बिल्डरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि, इन बिल्डरों के नाम पुलिस जांच में सामने नहीं आए थे। लेकिन, माना जा रहा है कि इन बिल्डरों का इस केस से गहरा ताल्लुक है। लिहाजा ईडी अब इनसे पूछताछ में जुटी है।
ये भी पढ़ें...Kedarnath: MI-17 से छिटककर नदी में गिरा क्षतिग्रस्त क्रिस्टल हेलिकॉप्टर, थारू कैंप के पास हादसा; देखें वीडियो
पांच राज्यों के थे आरोपी, सूत्रधार केपी सिंह की हो चुकी है मौत
इस मामले में सबसे पहले एक अधिवक्ता इमरान की गिरफ्तारी हुई थी। उससे पूछताछ में पता चला कि मामले का सूत्रधार सहारनपुर का रहने वाला केपी सिंह है। केपी सिंह की सहारनपुर जिला जेल में तबीयत खराब होने से मौत हो गई थी। पूरे प्रकरण में करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें राजस्व के नामी अधिवक्ता कमल विरमानी का नाम भी शामिल है। जबकि, दो आरोपी आसाम, दो पंजाब, हरियाणा का रोहिताश, सहारनपुर का छोटा पंडित, मक्खन सिंह शामिल हैं। इन सभी के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। सहारनपुर में केपी सिंह के मकान पर भी ईडी पहुंची थी।