आसमान छू रही महंगाई और लगातार बढ़ रही पेट्रोल की कीमतों के चलते लोग फ्यूल एफिशिएंट बाइक खरीद रहे हैं। बाइक बाजार पर भी माइलेज का खुमार छाया हुआ है।
पढ़ें, महिला ने इतनी शराब 'गटकी' कि चार बार लगा गुंडा एक्ट
अगर पावर और स्टाइल के दीवाने कुछ युवाओं को छोड़ दें तो कम सीसी की बाइकों को लेकर बाजार में गर्मी है। खरीदार इकोनॉमी बाइक्स की खरीद को तरजीह दे रहे हैं। लिहाजा हीरो, बजाज, होंडा, यामाहा, सुजुकी के 125 सीसी के माडलों में तेजी देखने को मिल रही है।
लगातार बढ़ रही महंगाई में इकोनामी बाइक्स का वक्त चल ही रहा है। पेट्रोल के बढ़ते दामों ने इनकी बिक्री में बढ़ोत्तरी की है, जो लगभग 10 फीसदी है।
- संदीप अग्रवाल, बजाज
इस वक्त लोग फ्यूल एफिशिएंट बाइक खरीदना पसंद कर रहे हैं, सो इनकी बिक्री बढ़ी है। कंपनी ने भी लागत को काफी कंट्रोल किया है। हम मार्केट में 20-25 प्रतिशत की ग्रोथ देख रहे हैं।
- रविंद्र बत्रा, होंडा
कुछ फ्यूल एफिशिएंट बाइक्स पर एक नजर:
हीरो ग्लैमर
माइलेज : 69 किमी/ली
इंजन :127.7 सीसी
फ्यूल टैंक क्षमता : 13.6 लीटर
होंडा स्टनर
माइलेज : 68.3 किमी/ली
इंजन : 124.7 सीसी
फ्यूल टैंक क्षमता : 11 लीटर
बजाज डिस्कवर
माइलेज : 68 किमी/ली
इंजन : 124.6 सीसी
फ्यूल टैंक क्षमता : आठ लीटर
सुजुकी स्लिंगशाट
माइलेज : 66 किमी/ली
इंजन : 124 सीसी
फ्यूल टैंक क्षमता :12 लीटर
यामाहा ग्लेडिएटर
माइलेज : 66 किमी/ली
इंजन : 123 सीसी
फ्यूल टैंक क्षमता : 13.6 लीटर
यहां भी माइलेज बड़ा सवाल
सेकेंड हैंड बाइक बाजार के खरीदारों के लिए भी माइलेज बड़ा सवाल है। यहां से बाइक खरीदने वाले वही होते हैं, जो फर्स्ट हैंड खरीदना अफोर्ड नहीं कर पाते। होंडा, यामाहा आदि कंपनियों की बाइक उनकी पहली पसंद होती है। कम सीसी की बाइकों की बिक्री में हाल में तेजी है।
- आनंद, सेकंड हैंड दुपहिया वाहनों के डीलर
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...