वियतनाम और मोरक्को का शानदार अनुभव
मैकेंजी ग्लोबल को अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त है। वियतनाम में कंपनी ने चुनिंदा उत्पादों चावल, कॉफी, केला, मशरूम पर काम किया है। उनकी गुणवत्ता सुधारी, पैदावार बढ़ाई और अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराया। इससे वहां की आर्थिकी सुधार हुआ। सचिव नियोजन डॉ. सुंदरम के मुताबिक, मोरक्को में टमाटर की फसल सीमित थी। कंपनी ने टमाटर के उत्पादन और उसकी प्रजाति में सुधार पर काम किया।
कंपनी इन क्षेत्रों में करेगी काम
राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए, न्यू टाउनशिप, पर्यटन, उद्यान, ऊर्जा, आयुष, योग, वेलनेस टूरिज्म, आईटी इंडस्ट्री, होटल इंडस्ट्री समेत कई अन्य क्षेत्रों में कंपनी काम कर सकती है।
ये भी पढ़ें...Dehradun: वीआईपी ड्यूटी से मुक्त होंगे एसडीएम, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, प्रोटोकॉल अफसर किए जाएंगे तैनात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा, उनके सपनों को साकार करने के लिए हमने फर्म को उत्तराखंड की जीडीपी को पांच साल में दोगुना करने का लक्ष्य दिया है।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री