उत्तराखंड के धारचूला तथा आसपास के इलाकों में 14 घंटे बाद फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
सोमवार सुबह 9.15 बजे भूकंप का हल्का झटका आने से लोग घबरा गए। रविवार शाम 7.15 बजे भी यहां भूकंप का झटका महसूस किया गया था। बार-बार भूकंप के झटके आने से लोगों की घबराहट बढ़ने लगी है।
एसडीएम एके पांडे ने बताया कि लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। भूकंप का झटका कम तीव्रता का होने से रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता नहीं मापी जा सकी।
तपते पहाड़ों में आज गिर सकती हैं बौछारें
उत्तराखंड में तप रहे पहाड़ों को मंगलवार हल्की बारिश से राहत मिल सकती है। वहीं हेमकुंड साहिब में बर्फ गिरने की संभावना है। उधर, राजधानी देहरादून में मौसम दिनभर तेवर बदलता रहा। सुबह जहां मौसम खुशगवार था तो दिन में पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया।