सीमांत पिथौरागढ़ जिले और बागेश्वर में बुधवार को भूकंप का झटके महसूस हुए हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार शाम 4 बजकर 15 मिनट पर महसूस हुए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 थी।
कम तीव्रता होने से अधिकांश लोगों को भूकंप का एहसास नहीं हुआ। भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई में पिथौरागढ़ जिले में था। उधर, बागेश्वर में भी भूकंप आने की सूचना है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने इसकी पुष्टि की है।
बता दें कि ही हाल ही में राजधानी देहरादून के अलावा रुड़की, हरिद्वार, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में पूरे राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
इससे पहले 13 दिसंबर को चमोली और रुद्रप्रयाग में, 24 नवंबर और 8 दिसंबर और 6 दिसंबर को नाचनी में व 19 नवंबर को कुमाऊं के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।