रसोई गैस उपभोक्ताओं को नए वर्ष के पहले ही दिन महंगाई की मार पड़ी है। रसोई गैस सिलेंडर फिर महंगा हो गया है। घरेलू गैस सिलेंडर में 19 रुपये जबकि कामर्शियल गैस सिलेंडर में 31 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
रेट रिवीजन के बाद गैस कंपनियों ने गैर सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर 14.2 किलो के दामों में 19 रुपये का इजाफा किया है। अब घरेलू सिलेंडर देहरादून में 731.50 रुपये का हो गया है।
कामर्शियल सिलेंडर 19 किलो पर 31 रु पये की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सिलेंडर 1273 रुपये में मिलेगा। बढ़े हुए दाम बुधवार सुबह से लागू हो गए हैं। इसके साथ ही सब्सिडी भी अब खाते में 2.72 पैसे कम आएगी। पहले 160.72 पैसे सब्सिडी मिलती थी, लेकिन अब 158 रुपये ही खाते में आएंगे।