फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

Sat, 10 Oct 2026 08:16 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। कंपन महसूस होते ही लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
उत्तरकाशी में भूकंप के झटके - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली गांव में भी लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए। उत्तरकाशी केंद्र से करीब दो किलोमीटर दूर भूकंप का केंद्र रहा। रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता रही। 

खरसाली गांव के तीर्थ पुरोहित पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि 8 बजकर 7 मिनट पर भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। उन्होंने बताया कि भूकंप के दौरान घरों में रखे टीवी हिलते हुए दिखाई दिए। अचानक धरती में कंपन महसूस होने से लोग घबरा गए और सुरक्षा के लिहाज से घरों से बाहर निकल आए।

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में भी भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। यहां भी कंपन महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। अचानक आए झटके से लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...UK Top News:  केदारनाथ यात्रा तीन घंटे रोकी, हेमकुंड साहिब के कपाट बंद, हरिद्वार में जाम, हरीश रावत की दो टूक

उत्तरकाशी जनपद भूकंप की दृष्टि से संवेदनशीलहै। ऐसे में भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग सतर्क हो गए। किसी तरह के नुकसान की कोई खबर अभी तक नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें