उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल गए।
भूकंप के झटके आज सुबह करीब 6 बजकर 12 मिनट पर महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मैग्नीट्यूड मापी गई। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। उत्तराखंड भूकंप के दृष्टि से जोन आठ में है। यहां पहले भी बड़े भूकंप आ चुके हैं।
वहीं उत्तरकाशी के आस-पास के क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। जानकारी के मुताबिक, किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नही है। वहीं मौसम विभाग ने भी दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते लोग दहशत में है।
Earthquake of magnitude 4.0 hit #Uttarakhand's Uttarkashi at 6:12 today
— ANI (@ANI) June 14, 2018