फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली से लापता युवक गैरसैंण से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। उत्तर प्रदेश के बरेली से लापता हुए एक युवक को पुलिस ने गैरसैंण से पकड़ा। डेढ़ साल पहले युवक ने पिता के नशे की लत की वजह से घर छोड़ दिया था। पुलिस ने युवक को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बुधवार शाम को बाजार में एक संदिग्ध युवक के घूमने की सूचना मिली। युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम अभिजीत (18) पुत्र सुनील सिंह निवासी मणिनाथ बरेली मूल पता मोकमपुर नालंदा बिहार बताया। युवक ने बताया कि वह अपने मौसा जी के साथ बरेली में रहता था। पिता सुनील सिंह शराब के आदी थी और मौसा लल्लन सिंह के यहां शराब के नशे में आते थे, जिससे वह दुखी था। नवीं कक्षा में पढ़ने के दौरान वह स्कूल से बिना बताए चला गया था। वह हरिद्वार पहुंचा और एक होटल में काम रहा था, लेकिन कुछ जानने वाले लोगों ने उसे देख लिया और वह हरिद्वार से भागकर गैरसैंण आ गया। गैरसैंण पुलिस ने बरेली पुलिस से संपर्क किया, तो जानकारी सही मिली। रविंद्र नेगी ने बताया कि 27 अगस्त 2016 को अभिजीत के घर से लापता होने की गुमशुदगी उप्र. के मणिनाथ मंदिर कोतवाली सुभाषनगर में दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को बरेली पुलिस और परिजन (मौसेरा भाई रंजन सिंह) गैरसैंण पहुंचे और अभिजीत को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें