फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: उत्तरकाशी में देर रात को डोली धरती, भूकंप के तेज झटके से कांपे लोग, घर छोड़कर बाहर भागे

Mon, 11 Sep 2023 07:30 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

देर रात उत्तरकाशी के यमुनाघाटी में तेज भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिल के पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी में आधी रात को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया है। गहरी नींद में सो रहे लोग तेज झटके से कांप उठे। लोग तुरंत भय से घर छोड़कर बाहर भागे। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

विज्ञापन


रात 3.49 मिनट पर उत्त्तरकाशी के यमुनाघाटी में धरती डोली। जनपद के तहसील पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का समय कम था, लेकिन झटका तेज़ था। गहरी नींद में सोए हुए लोग जागे और तुरंत बाहर की ओर भागे।

ये भी पढ़ें... Uttarakhand Weather: अगले चार दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, हवाओं के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 रही।  सभी तहसील थाना चौकिया से डेल्टा के माध्यम से दूरभाष द्वारा सूचना ली गई है जिसमें भूकंप से कहीं भी जनहानि पशु हानी नहीं हुई है ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें