फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.8 रही तीव्रता

Thu, 18 Jan 2024 12:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।

सार

Earthquake Tremors In Uttarkashi: उत्तरकाशी जिले में आज सुबह भूकंप के झटकों से धरती डोली। हालांकि किसी भी तरह के जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
earthquake
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। गुरुवार सुबह आए भूकंप के झटकों से उत्तरकाशी की धरती डोली तो लोग एक बार फिर सहम गए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: खिलाड़ियों को नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को वित्त और कार्मिक की मंजूरी, लाया जाएगा विधेयक
 

जोन चार और पांच में है उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष भी उत्तरकाशी में आया भूकंप
  • 5 मार्च 2023- देर रात तीन झटके। 12:40 पहला झटका, 12:45 दूसरा झटका, 01:01 तीसरा झटका (तीव्रता 2.5 रिक्टर स्केल)
  • 8 मार्च- होली के दिन सुबह 10:07 (तीव्रता 2.5 रिक्टर स्केल)
  • 21 मार्च- रात 10:20 बजे




EQ Parameters:
M: 2.8
Date: 18/01/2024
Time: 08:30:30 IST
Lat: 30.78 N 
Long: 78.40 E
Depth: 5 Km
Region: Uttarkashi, Uttarakhand

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें