फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कांपी धरती: गढ़वाल से कुमाऊं तक कई जिलों में भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग

Tue, 06 Oct 2026 10:29 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

बागेश्वर, भीमताल, पिथौरागढ़, चंपावत, हल्द्वानी,  खटीमा, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, गोपेश्वर, चमोली, बदरीनाथ में भूकंप के झटके महसूस हुए।
विज्ञापन
किशनगंज में लगे भूकंप के झटके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। गढ़वाल से कुमाऊं तक कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। 

विज्ञापन


जाकनारी के अनुसार, रात करीब 10:24 बजे नैनीताल, बागेश्वर, भीमताल, पिथौरागढ़, चंपावत, हल्द्वानी, खटीमा, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, गोपेश्वर, चमोली, बदरीनाथ , थराली, श्रीनगर, पोखरी में भूकंप के झटके महसूस हुए।

UK Big News: ट्रिपल मर्डर, दिनेश आर्य ने भरा नामांकन, हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग, अनुराग डोभाल अरेस्ट
विज्ञापन

 

चमोली था केंद्र

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.9 मैग्नीट्यूड था। भूकंप का केंद्र चमोली में जमीन से करीब दस कीमी नीचे था।

Trending Videos
विज्ञापन

उत्तराखंड संवेदनशील जोन-छह में शामिल

उत्तराखंड को भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन-छह में शामिल किया गया है। इससे पहले राज्य के जिलों को जोन चार और पांच में विभाजित किया गया था। अब भारतीय मानक ब्यूरो ने डिजाइन भूकंपीय जोखिम संरचनाओं के भूकंपरोधी डिजाइन के मानदंड रीति संहिता-2025 में नया भूकंपीय क्षेत्रीकरण मानचित्र जारी किया है। इसमें उत्तराखंड समेत अन्य हिमालीय राज्यों को भी भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील जोन छह में रखा गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इससे पूरे राज्य में निर्माण कार्यों के लिए लोगों को अधिक सजग होना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें