उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुक्रवार को 3.8 रिक्टर का भूकंप आया। अधिक गहराई में होने से भूकंप के झटका महसूस नहीं हुआ। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन में 12 बजकर 7 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8, गहराई 10 किमी और केंद्र पिथौरागढ़ था। भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड के बागेश्वर में कपकोट में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। कुछ सेकेंड के लिए दुकान, मकान की इमारतें हिलती महसूस हुई। फिर अचानक सब शांत हो गया। अनहोनी के मद्देनजर लोग घर, दुकान छोड़कर बाहर आ गए। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर कपकोट में भूकंप की खबर वायरल हो गई।