भारत नेपाल और चीन सीमा से लगे उत्तराखंड के धारचूला क्षेत्र में भूकंप ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। जिले के सीमांत क्षेत्र धारचूला, जौलजीबी, झूलाघाट, बगड़ीहाट सहित कुछ इलाकों में बृहस्पतिवार देर शाम को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। आपदा नियंत्रण कक्ष ने इसकी पुष्टि की है, मगर भूकंप के केंद्र और इसकी तीव्रता का पता नहीं चल सका था।
अलबत्ता किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक धारचूला सहित इन इलाकों में रात 7.56 बजे हल्का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप करीब 3 से 4 सेकेंड तक महसूस किया गया। इस दौरान कई जगह लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रेक्टर पैमाने पर तीन मैग्नीट्यूट थी, जबकि इसका केंद्र केंद्र भारत नेपाल सीमा है।