श्रीनगर। पेट्रो पदार्थों की कीमत में लगातार वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक। उन्होंने केंद्र सरकार पर आम जनता को लूटने का आरोप लगाया।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस नगर कमेटी ने गोला पार्क में एकत्रित होकर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यही स्थिति रही तो जल्दी पेट्रोल 100 रुपये लीटर मिलेगा। इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया।
इस अवसर पर कांग्रेेस के प्रांतीय प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी, जिला मंत्री गणपति भट्ट, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र नेगी, जगदीश भट्ट, हीरालाल जैन, शिव लाल, नाथू लाल, मुकेश अग्रवाल, सौरभ जैन व अख्तर अली आदि मौजूद थे।