नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, कहीं से भी नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन, भूकंप के दौरान दार्चुला में दो जगहों पर मलबा आ गया । रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 आंकी गई हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप मापक केंद्र सुरखेत के तकनीकी सहायक तीर्थ दहाल ने बताया कि नेपाली समयानुसार भूकंप सुबह 7:19 बजे आया। इसका केंद्र बाजुरा जिले में था। उन्होंने बताया कि भूकंप से बैतड़ी, दार्चुला, बजांग और बाजूरा में झटके महसूस किए गए।