पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिले के थल, तेजम, नाचनी, बंगापानी, अस्कोट में भी भूकंप के झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर की दौड़ पड़े।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि जान-माल को कोई नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र तेजम तहसील में पांच किमी की गहराई में था।
विज्ञापन
शुक्रवार को उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से फिर धरती डोली। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किया गए। जिले के थल, तेजम, नाचनी, बंगापानी,अस्कोट में इस दौरान लोग आनन फानन अपने घरों से बाहर की दौड़ पड़े।
रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मैग्नीट्यूड मापी गई। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र तेजम तहसील में पांच किमी की गहराई में था। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रांर्गत भूकंप से क्षति होने संबंधी सूचना नहीं मिली है।