शुक्रवार को उत्तर भारत के कई राज्यों में आए भूकंप का असर उत्तराखंड में भी दिखा। राजधानी देहरादून के अलावा रुड़की, हरिद्वार, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में पूरे राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए। गनीमत रही कि कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ।
देहरादून स्थित वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वरिष्ठ भूकंप विज्ञानी डॉ. सुशील कुमार के मुताबिक इंडियन प्लेट के यूरेशियन प्लेट के टकराने की वजह से भूकंप आया। भूकंप के झटके उत्तराखंड ही नहीं वरन उत्तर भारत के सभी राज्यों मसलन उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नई दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में महसूस किए गए।