फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांपा उत्तराखंड, दो मिनट तक महसूस हुए झटके

Wed, 13 May 2015 02:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर राजधानी दून समेत पूरा उत्तराखंड भूकंप के तेज झटकों से कांप उठा। दोपहर 12.38 बजे उत्तराखंड में देहरादून, श्रीनगर समेत कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का अहसास होते ही लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई और इसका केंद्र नेपाल के पास बताया गया है। भूकंप के झटकों के महसूस होते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। काफी देर तक जमीन हिलती रही। ऑफिसों और घरों में निकलकर बाहर सड़कों और गलियों और सड़कों पर आ गए।

भूकंप का केंद्र नेपाल में एवरेस्ट के आस-पास बताया गया है। भूकंप की तीव्रता 7.4 रिक्टर मापी गई है। राजधानी दून में लगभग दो मिनट तक झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन

घरों और ऑफ‌िसों में ह‌िलने लगा सबकुछ

भूकंप इतना तेज था क‌ि घरों और ऑफिसों के अंदर रखा हुआ सामान हिलने लगा। महीने भर के अंदर फिर से आए भूकंम से लोगों में दहशत का माहौल है।

पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक कहीं से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है।

एक महीने के अंदर उत्तराखंड में कई बार आए झटकों से लोग घबराए हुए हैं। लोग अपने परिचितों को फोन करके एक-दूसरे का कुशल क्षेम पूछ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें