फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के झटकों से डोला उत्तराखंड, दहशत में आए लोग

Wed, 23 Aug 2017 05:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिले मैं मंगलवार को रात 8 बजकर 52 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता 4.2 थी और केंद्र चमोली बाजार के पास जमीन से 10 किलोमीटर अन्दर था।
विज्ञापन


जिला आपदा प्रवंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि भूकंप की गहराई अधिक होने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ है। चमोली की पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि भूकंप से किसी भी प्रकार से कोई हानि नहीं हुई है।  

भूकंप का केंद्र जोशीमठ ब्लॉक के सुराईटोटा में था। वहीं, घाट क्षेत्र में जैसे ही ग्रामीणों ने भूकंप का झटका महसूस किया वे घरों से बाहर निकल गए। ग्रामीण मदन सिंह का कहना है कि आपदा से मकान पहले से ही क्षतिग्रस्त हैं। ऊपर से भूकम्प के झटकों से डर बना हुआ है। सुराई टोटा चीन सीमा क्षेत्र नीत‌ी घाटी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें