देवप्रयाग में लसेर चाका रोड पर करीब 12:20 बजे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की बोलेरो की टक्कर हो गई। बाइक सवार दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, शिवम पुत्र भगवती निवासी ग्राम कांडी देवप्रयाग और रमेश भट्ट पुत्र मूर्ति भट्ट निवासी ग्राम मालपेगी पो0 भेंडरखल कांडीसोड टिहरी की बोलेरो की टक्कर हो गयी। दोनों घायलों को chc देवप्रयाग में प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर रैफर किया गया।