फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में भूकंप के झटके: यमुनोत्री घाटी और पुरोला में तेज झटकों से डरे लोग, घरों और दुकानों से बाहर भागे

Sun, 10 Apr 2022 08:15 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Earthquake in Uttarakhand: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री घाटी और पुरोला क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 रही। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर की ओर भागे। 
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बडकोट यमुनोत्री घाटी में शनिवार शाम करीब 4.52 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोग दहशत में घरों से बाहर निकले। हालांकि अभी तक किसी भी तरह से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन



बडकोट यमुनोत्री घाटी के अलावा पुरोला व मोरी तहसील में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र हिमाचल बताया जा रहा है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 बताई गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि जनपद में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है, लेकिन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...चंपावत में दुर्घटना:  मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की मौत, छह घायल

विज्ञापन

यमुनोत्रीधाम व खरशाली तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। दहशत में लोग घरों से बाहर खुले मैदान की ओर दौड़ पड़े। उत्तरकाशी में पहले भी कई बार भूकंप आने से यहां नुकसान हुआ है। ऐसे में दोबारा भूकंप के झटके महसूस करने पर यहां लोग भयभीत हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें