इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकेडमी मी के टीन ट्रेनी आईएफएस अधिकारियों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के बाद वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई )में सुरक्षा के सारे एहतियाती कदम उठा लिए गए हैं ।
केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देश पर एफ आर आई आई, आईसीएफआरई और इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकैडमी के सभी परिसरों को सेनेटाइज़ कराने के साथ ही सुरक्षा के सारे कदम उठाए गए।
बीमारी के लिहाज से एफआरआई की सुरक्षा की कोई चूक ना जाए इसके लिए पूरे परिसर को 10 सेक्टरों में बांटा गया है । साथ ही 16 सदस्यों वाली विशेष टीम गठित की गई है जो पूरे एफआरआई परिसर को सैनिटाइज कराने के साथ ही सामान चीजों की कड़ी मॉनिटरिंग करेगी । निदेशक अरुण सिंह रावत ने बताया कि एसीटीओ डॉक्टर ज्ञानेश जोशी व डॉक्टर विश्वजीत शर्मा की अगुवाई में 16 सदस्य वाली टीम का गठन किया गया है जो तमाम जानकारियां जुटाने के साथ ही कोरोना वायरस से निपटने को लेकर तमाम कदम उठाएंगी।
एफ आर आई कैंपस के सभी छात्रावासों में रहने वाले छात्र छात्राओं की सूची के साथ ही न्यू फॉरेस्ट आवासीय परिसर में रहने वाले कर्मचारियों और आउट हाउस में रहने वाले लोगों की सूची तलब की गई है।
निदेशक अरुण सिंह रावत ने बताया कि संस्थान के किसी भी अधिकारी , वैज्ञानिक व कर्मचारी में कोरोना वायरस का संक्रमण ना हो इसके लिए विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। सुकून देने वाली बात यह है कि अभी तक यह एफआरआई के किसी भी अधिकारी वैज्ञानिक व कर्मचारी में कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं पाया गया है