फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठप रहा ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा का सर्वर, नहीं हुए पंजीकरण

विज्ञापन
सेवा योजन कार्यालय में सर्वर ठप रहने पर खाली पड़ा काउंटर।
विज्ञापन
देहरादून। सेवायोजन कार्यालय में शुक्रवार को दिनभर ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा का सर्वर ठप रहा। इस कारण सेवायोजन पंजीकरण का काम पूरी तरह से बंद रहा। वहीं सेवायोजन कार्यालय में जुटे युवाओं को आखिर में बैरंग ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सर्वे चौक स्थित सेवायोजन कार्यालय में सुबह 10 बजे से ही सेवायोजन पंजीकरण के लिए युवाओं की खासी भीड़ जुट गई थी। हालांकि अधिकारियों ने काउंटर खुलते ही ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा के सर्वर ठप होने की बात कही। इसके बाद अभ्यर्थियों से इंतजार करने को कहा गया, लेकिन कई घंटे इंतजार के बाद भी सर्वर ठीक नहीं हो सका। सर्वर ठप होने के कारण विभागीय कर्मचारी भी परेशान नजर आए। वहीं पंजीकरण कराने पहुंचे युवाओं को बैरंग लौटना पड़ा। सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारियों का कहना था कि बृहस्पतिवार को भी सर्वर में समस्या रही, लेकिन शुक्रवार को पूरे दिनभर सर्वर ठप रहा। इस संबंध में जिला सेवायोजन अधिकारी विनीता बडोनी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रदेश से बाहर होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें