फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरछा से जाड़ी गांव के लिए चली चालदा महाराज की देव पालकी और छत्र

विज्ञापन
गोरछा गांव में चालदा महाराज की पालकी के लिए दर्शन करने उमडे़े श्रद्धालु। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
कोटी कनासर गांव से निकली चालदा महाराज की देव पालकी और छत्र शुक्रवार को अपने प्रवास के तीसरे दिन गोरछा गांव से जाड़ी गांव के निकली। हजारों श्रद्धालुओं के साथ चली देव पालकी और छत्र देर रात जाड़ी गांव पहुंचने वाले थे। बीच में पड़ने वाले गांवों के श्रद्धालुओं ने फूल और चांवल के दाने चढ़ाकर चालदा महाराज का स्वागत किया। इससे पहले शुक्रवार दोपहर एक बजे देव पालकी अपने दूसरे दिन (बृहस्पतिवार) के प्रवास स्थल गोरछा से रवाना हुई। देव पालकी बुदेर टॉप, द्वारा डांडा, लोखंडी होते हुए जाड़ी के लिए निकली। देर शाम को लोहारी गांव के लोगों ने लोखंडी में चालदा महाराज का स्वागत किया और खड़ी धाम दी। देव पालकी की अगुवाई देव चिह्नों ने की। जिसके पीछे देव छत्र चल रहा था। सबसे आखिरी में देव पालकी चल रही थी। 23 नवंबर (शनिवार) को देव पालकी और छत्र को मोहना गांव पहुंचना है। मोहना गांव में देव पालकी और छत्र अगले एक साल तक प्रवास करेगा। इस अवसर पर देव पालकी के दीवान सिंह, देव माली मुन्ना बिजल्वाण, सुल्तान बलबीर, जाड़ी श्याणा के शमशेर सिंह, विजन सिंह, सूर्या, भगत सिंह, शूरवीर सिंह, श्याम सिंह, सत्या चौहान, अतर सिंह, ममता, सुबा, प्रेमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें