राजधानी देहरादून में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान प्रोजेक्ट गुरुवार से रिलांच
होगा। जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम करनपुर वार्ड से योजना की शुरूआत
करेंगे। लेकिन, अब डीवीडब्ल्यूएम कंपनी शहर के केवल दस वार्डों में ही कूड़ा कलेक्शन करेगी।
टिपिंग फीस नहीं बढ़ाई
एक साल पूर्व शुरू हई डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन प्रोजेक्ट का काम दून वैली वेस्ट मैनेजमेंट (डीवीडब्ल्यूएम) कंपनी देख रही है। कंपनी को पहले बीस वार्ड दिए गए थे, जिसे बाद में नियम विरुद्ध साठ वार्ड कर दिया गया। लेकिन कंपनी की टिपिंग फीस नहीं बढ़ाई गई।
इससे शहर में कूड़ा उठान का कार्य चरमरा गया और कंपनी ने काम न करने का नोटिस दे दिया। इसके बाद शासन के निर्देश पर समीक्षा हुई तो कंपनी के तर्क सही पाए गए। उसके बाद कंपनी का कार्य क्षेत्र घटा दस वार्ड कर दिए गए।
डीवीडब्ल्यूएम कंपनी के सीईओ सिद्धार्थ जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार दस बजे जिलाधिकारी कंपनी की सेवा को करनपुर के डीएवी पीजी कालेज चौक से रिलांच करेंगे।
यह है वह दस वार्ड
अब कंपनी केवल जाखन, आर्य नगर, डीएल रोड, करनपुर, घंटाघर, धामावाला, डालनवाला (उत्तरी), डालनवाला (दक्षिण) और डालनवाला (पूरब) और सहस्त्रधारा रोड पर कूड़ा उठाएगी।