दशहरे के मद्देनजर देहरादून जिले भर में रावण और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन कड़ी सुरक्षा में होगा।
वहीं शहर में राहगीरों को जाम की स्थिति से बचाने के लिए पुलिस ने कई मार्गों का रूट डायवर्ट किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने त्योहारी सीजन को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा सीमाओं पर नाकेबंदी के साथ सावर्जनिक स्थानों पर आकस्मिक चेकिंग के निर्देश दिए हैं।
आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए 35 स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए गए है, जहां पर एक दारोगा और दो सिपाहियों की तैनाती होगी। एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय ने सीओ रेणु लोहाणी के साथ परेड ग्राउंड का अवलोकन कर प्रवेश व निकासी मार्ग की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया।
यातायात डायवर्जन प्लान
- परेड ग्राउंड से संचालित होने वाली बसे ओरिंयट चौक स्थित पेट्रोल पंप से रवाना होगी। कनक चौक की तरफ ट्रैफिक पूरी तरह प्रतिबंधित।
- क्लेमेंनटाउन से राजपुर रोड की बस लैंसडाउन नहीं जाकर दर्शन लाल चौक से घंटाघर होते हुए रवाना होगी।
रायपुर रोड, मालदेवता और सहस्त्रत्त्धारा रोड की बस सेवा चूना भट्टा से संचालित होगी। सर्वे चौक पर बसों का आवागमन प्रतिबंधित होगा।
- प्रेमनगर से रायपुर की बस सेवा राजपुर रोड से सहस्त्रत्त्धारा रोड क्रासिंग से होकर आवागमन करेगी।
- नालापानी और सीमा द्वार रोड की बसें सहस्त्रत्त्धारा रोड से राजपुर रोड से घंटाघर और चकराता रोड होते हुए सीमाद्वार जाएगी।
- जॉलीग्रांट से देहरादून की बस रिस्पना से आराघर से क्रास रोड से मनोज गुप्ता क्लीनिक, दर्शनलाल से प्रिंस चौक होते हुये आराघर से वापस जॉलीग्रांट रवाना होगी।
- एमडीडीए डाट मंदिर मार्ग की बस आईएसबीटी से सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, तहसील चौक, दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक से एमकेपी से द्वारका स्टोर से होकर जाएगी।
- गुलरघाटी से प्रेमनगर बस सेवा रिस्पना से आराघर, सहारनपुर चौक और बल्लीवाला चौक से प्रेमनगर के लिए जाएगी।
विक्रम रूट
- नंबर तीन के विक्रम कार्यक्रम खत्म होने तक सिर्फ दर्शनलाल चौक तक ही आवागमन करेंगे।
- नंबर पांच के विक्रम सिर्फ सहारनपुर चौक तक ही आएंगे। यहां से उन्हें वापस आईएसबीटी डायवर्ट किया जाएगा।
- नंबर आठ के विक्रम कार्यक्रम समाप्त होने तक सीमाद्वार से बल्लीवाला चौक से कांवली रोड, सहारनपुर चौक , प्रिंस चौक तक ही जाएंगे। इसी मार्ग से वह वापस होंगे।
- नंबर दो के विक्रम पंत रोड से संचालित नहीं होंगे। मेला समाप्ति तक कर्जन रोड, सर्वे चौक, बिरमानी चौक से रायपुर रोड की तरफ भेजे जाएंगे।
यहां रहेंगे बैरियर
दर्शन लाल चौक, कनक चौक, सुभाष रोड, फालतू लाइन, रोजगार तिराहा, लैंस डाउन चौक, कांवेट, ओरियंट, सर्र्वे चौक, होटल पैसेपिक।
यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था
दशहरे मेले के मद्देनजर वीआईपी वाहनों की पार्किंग मंच के पीछे पार्क में होगी। रेंजर ग्राउंड में धर्मपुर, रिस्पना और रेसकोर्स से आने वाले वाहन पार्क करने की व्यवस्था की गई है। मंगल देवी इंटर कॉलेज में रायपुर, ईसी रोड से आने वाले वाहन खडे़ किए जाएंगे। एमडीडीए पार्किंग में राजपुर, चकराता रोड के वाहन पार्क होंगे।
लंकेश के पुतले तैयार, दशमी का इंतजार
देहरादून में लंकेश के पुतले बनकर तैयार हो गए हैं। हर जगह रावण दहन के साथ कुछ न कुछ विशेष आकर्षण रखा गया है।
परेड ग्राउंड, पटेलनगर, क्लेमेंटटाउन, हिंदू नेशनल स्कूल में जहां सालों से रावण का पुतला फूंका जा रहा है, वहीं कांवली क्षेत्र के लोगों की ओर से पहली बार रावण दहन की तैयारियां की गई हैं। झंडा बाजार में भगवान राम रामसेतु पार करेंगे, फिर यहां बनी लंका को हनुमान जी आग लगाएंगे। आपको दशहरे पर कहां क्या खास है इसके बारे में बताते हैं...
परेड ग्राउंड
दशहरा कमेटी, बन्नू बिरादरी की ओर से आयोजन
विशेष आकर्षण मुंह से आग उगलता डायनासोर, किलारूपी लंका
रावण, मेघनाद, कुंभकरण के जलेंगे पुतले
समय-शाम पांच बजे लंका दहन, साढ़े पांच बजे बाकि पुतलों का दहल
सहारनपुर रोड, शिवालिक स्कूल के पास एक प्लॉट में
श्री सेवा कुंज समिति एवं स्टार क्लब की ओर से आयोजन
विशेष आकर्षण- शाम पांच बजे से मुजफ्फरनगर के कलाकारों की ओर से भजन संध्या, उड़न तश्तरी पर रावण
समय- शाम 7:30 बजे रावण दहन
क्लेमेंटटाउन, मछली तालाब के पास
दशहरा मेला समिति, क्लेमेंटटाउन
विशेष आकर्षण- लोक गायिका अंजू बिष्ट एवं टीम की प्रस्तुति, क्षेत्रीय कलाकार प्रस्तुत करेंगे सोलो डांस
मिलेगा ईनाम- पहली बार समिति कैंट क्षेत्र के किन्हीं दो स्वच्छकार कर्मियों को करेगी पुरस्कृत
समय- शाम सात बजे होगा रावण दहन
हिंदू नेशनल स्कूल
लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसायटी
विशेष आकर्षण- कनक कला केंद्र के बच्चों की ओर से रामायण, महिषासुर मर्दनी और दुर्गा स्तुति का मंचन, टी-सीरिज के कलाकार करेंगे शिव-तांडव, रावण को पहनाए गए हैं शनील के वस्त्र
समय- शाम आठ बजे होगा रावण के पुतले का दहन
साधूराम जूनियर हाईस्कूल, कांवली
कांवली दशहरा कमेटी
विशेष आकर्षण- रावण की आंखों में चमकेगी लाइट, एक घंटे पहले शुरू हो जाएगी आतिशबाजी
पहली बार हो रहा है कांवली क्षेत्र के लोगों के लिए दहशरा कार्यक्रम, विधायक हरबंस कपूर करेंगे रावण को अग्नि के हवाले
समय- शाम 6:05बजे
झंडा बाजार
श्री रामलीला कला समिति, झंडा बाजार
विशेष आकर्षण- लंका के चारों ओर पहरा देते राक्षस, हनुमान का लंका में आग लगाना, राम का रामसेतु पार करना
समय- शाम 6:30 बजे