फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चुनाव में राज्य की सीमा पर होगी सभी आने-जाने वालों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
I- तीन राज्यों की पुलिस ने की बैठक, लोकसभा चुनाव के सभी संवेदनशील मुद्दों पर किया विमर्श
विज्ञापन

I

I-नशे पर रोक लगाने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करेगी पुलिसI

लोकसभा चुनाव के दौरान देहरादून से सटी राज्य सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। सहारनपुर, सिरमौर, उत्तरकाशी पछवादून की पुलिस राज्यसीमा से आवाजाही करने वाले हर एक वाहन की जांच करेगी। वहीं, फरार आरोपियों की धरपकड़ और नशे पर रोक लगाने के लिए भी पुलिस आपसी समन्वय स्थापित कर काम करेगी।



शनिवार को आयोजित बैठक में पुलिस अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव के सभी संवेदनशील मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बताया कि चुनाव के दौरान अंतर राज्य सीमा पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की जाएगी। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि तीनों राज्यों की पुलिस लगातार एक दूसरे के संपर्क में रहते हुए सूचनाओं का आदान-प्रदान भी करेगी। बताया कि अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। चुनाव में माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले आपराधिक प्रवृति के लोगों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसके लिए तीनों राज्यों की पुलिस एक दूसरे का सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान सीओ विकासनगर भास्कर लाल शाह, सीओ बड़कोट, थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी, थाना प्रभारी पोंटा साहिब, थाना प्रभारी पुरुवाला, थाना प्रभारी मिर्जापुर, थाना प्रभारी कालसी वैभव गुप्ता, थाना प्रभारी त्यूणी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें