फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्रीनाथ हाईवे पर चट्टान टूटने से कार मलबे के साथ खाई में गिरी, दो की मौत तीन घायल

Sun, 08 Apr 2018 08:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग (श्रीनगर)
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिग्री कालेज के समीप आल वेदर रोड कटिंग के दौरान अचानक चटटान टूटने से एक कार मलबे के साथ खाई में जा गिरी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। वहीं एक बाइक के भी मलबे मे दबने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।  

शनिवार शाम करीब सवा 4 बजे देवप्रयाग से 3 किमी आगे श्रीनगर की ओर ऑल वेदर रोड कटिंग कार्य चल रहा था। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों को रोका गया था। जेसीबी ने वाहनों की
विज्ञापन

आवाजाही के लिए मार्ग साफ कर आवाजाही शुरू कराई। पहले एक ट्रक इस स्थान से गुजरा। बाद में जैसे ही एक कार यहां से गुजर रही थी अचानक पहाड़ी से मलबा खिसकने लगा। जिससे कार मलबे
की चपेट में आ गई। कार मलबे के साथ करीब 150 मीटर गहरी खाई में अलकनंदा किनारे जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में 5 लोग सवार थे।

घटना की सूचना पर डीएम सोनिका, एसएसपीविमला गुंज्याल व एसडीएम नुपुर वर्मा  भी घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर मौजूद मजदूरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया था। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

 

Trending Videos
विज्ञापन

रस्सियों के सहारे मजदूर, पुलिस व स्थानीय लोग खाई में उतरे

accident
तब रस्सियों के सहारे मजदूर, पुलिस व स्थानीय लोग खाई में उतरे। खाई में पांच लोग पड़े हुए थे। करीब डेढ घंटे के भीतर 2 घायलों को खाई से निकाल कर सड़क पर पहुंचाया गया। जबकि तीसरे घायल को निकालने में 3घंटे का समय लगा।

एसएसपी विमला गुंज्याल ने बताया कि कार में सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई हैं। शवों को राफ्ट के सहारे देवप्रयाग भेजा जा रहा है। घटना स्थल पर एक बैग मिला है। जिसमें कुछ कागज हैं। जिनके आधार पर कार सवारों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

एसएसपी ने बताया कि दो घायलों की पहचान राहुल सती पुत्र बीएस सती निवासी मल्ला चमोली व मनोज गुसाई के रूप में की गई है। हालांकि मनोज गुसाई के बारे में और अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। तीसरे घायल व्यक्ति व्व दो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। यातायात को सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। देर रात तक मार्ग खोले जाने के प्रयास किया जा रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें