फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों पर फूटा गजराज का गुस्सा, 4 साल के मासूमों को भी नहीं बख्शा

Sat, 07 Apr 2018 10:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन
elephant
विज्ञापन

बैराज-चीला मार्ग पर बाइक सवार दो मासूमों समेत पांच लोगों पर हाथी ने हमला कर दिया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब आठ बजे श्यामपुर निवासी संजीव (20) पुत्र तायाराम अपने चार रिश्तेदारों को लेकर बैराज-चीला रोड पर बाइक से घूमने निकला था। इस दौरान कुंभीचौड़ के समीप मार्ग पर
अचानक हाथी आ गया। 

हाथी को देख संजीव व उसके रिश्तेदार जान बचाने के लिए बाइक छोड़कर भागने लगे। गुस्साए हाथी ने लीला देवी (48) को कुचलने का प्रयास किया। संजू (30) पत्नी पवन निवासी मसूरी उसके
विज्ञापन

बेटे प्रेम (5) व सौर्य (4) हाथी से बचने के फेर में घायल हो गए। दोनों बच्चे हाथी को देख रोते बिलखते रहे।  संजीव भी लीला देवी को बचाने के चक्कर में जख्मी हो गए। 

विज्ञापन

घायलों को कराया एम्स में भर्ती

elephant
राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से घायलों को एम्स में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि संजीव अपनी रिश्तेदार संजू को इलाज के लिए एम्स लेकर पहुंचा था। नबंर में वक्त लगने के
चलते वह उन्हें घूमाने के लिए बाइक से बैराज रोड पर निकल गया। 

बताया कि संजू के दोनों पैरों में फ्रैक्चर है। लीला देवी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। बताया कि सभी वीरपुर, खन्ना पट्टी, बिजनौर, यूपी के निवासी हैं। घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 

गौहरी रेंज के वनक्षेत्राधिकारी आरएम नौटियाल ने घटना को ड्रामा बताया है। उनका साफ कहना है कि हाथी ने किसी पर हमला नहीं किया। दावा किया कि बाइक सवार हाथी को देखकर घबरा गए और
हड़बड़ाहट में वह गिरकर चोटिल हुए हैं। कहा कि हाथी हमला करता, तो उसमें किसी न किसी की जान जाती। लिहाजा इसमें हाथी के हमला होने जैसा कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें