फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को 3 किमी. तक घसीटकर ले गया डंपर

Wed, 19 Mar 2014 10:55 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
होली का चंदा मांगने के लिए खड़े युवक की बेकाबू डंपर चालक ने जान ले ली।
विज्ञापन


कुंडे में कपड़ा फंसने से डंपर पर टंगे युवक को चालक घसीट ले गया। करीब 3 किमी दूर जाकर सड़क पर गिरने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें, कांग्रेस में एक और 'तूफान' ने दी दस्तक

पुलिस ने बताया कि पेशे से चालक गणेशपुर के त्रिलोक सिंह कंडारी (35) साथियों के साथ रविवार रात वाहन चालकों से होली का चंदा इकट्ठा कर रहे थे। इस बीच विकासनगर की ओर से एक डंपर आता दिखा।
विज्ञापन


रोक कर युवकों ने जैसे ही चालक से चंदे की बात की, उसने डंपर भगा लिया। इसी दौरान त्रिलोक के कपड़े डंपर के साइड कुंडे से फंस गए। त्रिलोक उसे रुकने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन चालक ने डंपर नहीं रोका।
विज्ञापन


पढ़ें, वोटों के लिए 'नरकंकाल' की नुमाइश

करीब तीन किमी दूर बड़ोवाला में त्रिलोक सिंह डंपर से सड़क पर जा गिरे। पीछा कर रहे साथी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने त्रिलोक को मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें, शिक्षिका के घर में घुसकर प्रिंसिपल ने की गलत हरकत

नाराज ग्रामीणों ने डंपर चालक की गिरफ्तारी के लिए देर रात प्रदर्शन भी किया। उनका कहना था कि क्षेत्र में डंपर चालकों की मनमानी से हादसों का डर रहता है।

पटेल नगर पुलिस ने आरोपी डंपर चालक राजू निवासी अंबेडकरनगर यूपी को गिरफ्तार कर लिया।

डंपर-ट्रकों से हुए हादसे
2 मई 2013: नया गांव में रोड किनारे खेल रहे बच्चे को डंपर ने कुचला।
5 जून: नया गांव में बाइक सवार युवक को टक्कर मारी।
11 अगस्त: बंगाली कोठी में ट्रॉले की चपेट में आकर युवक की मौत।
23 अक्तूबर: हरिद्वार रोड पर ट्रक ने छात्र को रौंदा।
15 मार्च 2014 : मोहकमपुर में ट्रक से दीपनगर के बाइक सवार की मौत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें