फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में डंपर चालक की मौत, बिस्तर पर मिली लाश

Sat, 02 Jan 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केदारनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ में पुनर्निर्माण में लगे एक डंपर चालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार रात भोजन के बाद केदारनाथ में डंपर चालक कुंदन सिंह कंडारी पुत्र दरबान सिंह कंडारी (36) निवासी कंडारीखोड़, तहसील गैरसैंण चमोली अन्य साथियों के साथ अपने कमरे में सोने चला गया था। शनिवार प्रात: 7.30 बजे जब उसे उठाने का प्रयास किया गया तो वह बिस्तर पर मृत पाया गया।

संभावना जताई जा रही है कि मौत हृदय गति रुकने से हुई है। उसने रात करीब 8 बजे सीने में दर्द की शिकायत बताई थी।
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से गुप्तकाशी लाया गया शव

इधर, सोनप्रयाग थाना प्रभारी सुबोध ममगाईं ने बताया कि केदारनाथ से शव को हेलीकॉप्टर से गुप्तकाशी लाया गया। यहां पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रप्रयाग भेजा गया। बताया जा रहा है कि चालक छह माह से धाम में काम कर रहा था।  
मृतक का परिवार ऋषिकेश में रहता है और उसके 8 और 6 वर्ष के दो बेटे हैं। पुलिस की सूचना पर मृतक का भाई नरेंद्र सिंह दोपहर बाद रुद्रप्रयाग पहुंचा। इधर, जिलाधिकारी डॉ. राघव लंगर ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित के परिवार की हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

निम के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल सहित अन्य ने भी डंपर चालक की मौत पर दुख प्रकट करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें