फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डंपर की टक्कर से दंपति की मौत, लोगों ने लगाया जाम

Mon, 17 Oct 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सेलाकुई
विज्ञापन
accident - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर में सोमवार सुबह डंपर और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में दंपती की मौत हो गई। दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने घटनास्थल के साथ ही दून-पांवटा हाईवे पर करीब ढ़ाई घंटे तक जाम लगाए रखा। 
विज्ञापन


लोग पीड़ित परिवार को मुआवजे के साथ ही शिमला बाईपास पर दिन के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन हरविर सिंह ने लोगों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया।  

चालक डंपर छोड़ हुआ फरार
मैनूदीन (40) पुत्र इब्राहिम निवासी हसनपुर-सभावाला पत्नी जहीरा (35) के साथ सोमवार सुबह बाइक से नया गांव पेलियो जा रहा था।  शिमला बाईपास पर स्थित शेरपुर गांव के समीप करीब 11:15 बजे  सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। चालक डंपर को मौके पर छोड़ फरार हो गया। 
विज्ञापन


दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को राजकीय अस्पताल प्रेमनगर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर ही जाम लगा दिया। लोगों ने दून-पांवटा हाईवे पर धूलकोट के समीप भी जाम लगा दिया।  

पुलिस ने किया डंपर सीज
मौके पर सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर भी पहुंचे। लोग मौके पर जिलाधिकारी और एसएसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। दोपहर 1:45 बजे मौके पर पहुंचे एडीएम ने लोगों को शांत कराया। 

जाम के चलते पुलिस ने हाईवे के ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया। मैनूदीन मजदूरी करता था, उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है, डंपर को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें