फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विभाग शटडाउन की तैयारी में, 21 तक रहेगी बिजली की दिक्कत

Fri, 10 Jul 2026 02:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के विभिन्न कामों के चलते क्लेमेंटटाउन, शिमला बाईपास समेत 12 से अधिक क्षेत्रों में अलग-अलग दिन 11 जुलाई से 21 जुलाई तक बिजली की दिक्कत रहेगी। विभाग इसके लिए अलग-अलग जगह के लिए अलग-अलग दिन शटडाउन करेगा। इससे हर दिन चार से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक 11 जुलाई को ट्रांसपोर्ट नगर उपसंस्थान से जुड़े क्षेत्रों में सुबह दस से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी दिन टर्नर रोड उपसंस्थान के क्लेमेंटटाउन और मॉल फीडर के क्षेत्रों में दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक शटडाउन रहेगा। 12 जुलाई को ऊर्जा भवन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह दस बजे से दोपहर चार बजे तक बिजली की दिक्कत होगी। 13 जुलाई को ट्रांसपोर्ट नगर के पोस्ट ऑफिस फीडर के क्षेत्रोंं में सुबह दस से दोपहर दो बजे और क्लेमेंटटाउन और मॉल फीडर पर दोपहर तीन से शाम छह बजे तक शटडाउन रहेगा। 14 जुलाई को ट्रांसपोर्ट नगर फीडर पर सुबह दस से दोपहर दो बजे और शिमला बाईपास फीडर पर दोपहर तीन से शाम छह बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
वहीं, 13 और 14 जुलाई को बसंत विहार के आशीर्वाद फीडर पर सुबह दस से शाम चार बजे तक शटडाउन रहेगा। 15 और 17 जुलाई को ट्रांसपोर्ट नगर फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह दस से शाम चार बजे तक शटडाउन रहेगा। 18 और 19 जुलाई को शिमला बाईपास फीडर व 20 जुलाई को ट्रांसपोर्ट नगर के पोस्ट ऑफिस फीडर पर सुबह दस से शाम चार बजे तक शटडाउन रहेगा। 15 व 17 से 21 जुलाई तक बसंत विहार के पंडितवाड़ी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह दस से शाम चार बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें