फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अस्पताल में युवती से छेड़छाड़ आरोपी सफाईकर्मी निलंबित

Fri, 10 Jul 2026 02:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून अस्पताल में उपचार के लिए आई एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद आरोपी सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया गया। घटना के बाद अस्पताल में माैजूद भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। बृहस्पतिवार दोपहर देहरादून निवासी एक युवती उपचार के लिए दून अस्पताल आई थी। चिकित्सक को दिखाने के बाद वह दवा काउंटर पर आई। अन्य मरीजों के साथ वह दवाएं लेने के लिए कतार में खड़ी हो गई। तभी अस्पताल का एक सफाईकर्मी भी उसके पीछे आकर खड़ा हो गया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती जब असहज हुई तो उसने शोर मचाना शुरू किया।इसके बाद सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी के बारे में पता किया तो वह उपनल के माध्यम से तैनात सफाईकर्मी निकला। सूचना पर पहुंची दून चौकी पुलिस आरोपी को हिरासत में चौकी ले आई। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। फिर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेकर आरोपी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। कर्मचारियों को महिलाओं से अच्छा व्यवहार करने की हिदायत दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें