फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी में जाम से लोग बेहाल, व्यवस्था पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पर्यटन सीजन के चलते शनिवार को भी जाम की स्थिति बनी रही। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे लोगों और पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही भगत सिंह चौक से लेकर किंग्रेग मार्ग, लंढौर मार्ग, नगरपालिका मार्ग, मालरोड, लाइब्रेरी चौक से किंग्रेग सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ता गया। दोपहर तक स्थिति और गंभीर हो गई। वाहन रेंगते नजर आए। जाम में फंसे दिल्ली के पर्यटक हिमांशु त्रिवेदी, राजन सिंह, स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह, नवीन प्रसाद ने व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत करने की मांग की। एसएसआई सतेंद्र भाटी ने कहा कि शनिवार को गज्जी बैंड से कुछ देर के लिए रूट डायवर्ट किया गया था। यातायात व्यवस्था में ट्रैफिक पुलिस के साथ ही मसूरी पुलिस भी लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें