फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: रफ्तार के कहर से पैर तो टूटा साथ में नृत्यांगना का सपना भी टूट गया, तीन महीने से बिस्तर पर है युवती

Sat, 16 Nov 2024 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

बालावाला में एक स्कूटर सवार ने युवती को टक्कर मार दी थी। युवती का पैर पूरी तरह से टूट चुका था। सात बार सर्जरी हो चुकी है। बावजूद अब भी युवती अपना पैर नहीं हिला सकती।
विज्ञापन
मीनाक्षी - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रफ्तार के कहर में एक नृत्यांगना के पैर के साथ उसका सपना भी टूट गया। तीन महीने से युवती बिस्तर पर है। पैर के सात ऑपरेशन हो चुके हैं। लेकिन, उसे टक्कर मारने वाला युवक अभी तक पकड़ा नहीं गया है। इसी को लेकर अब युवती ने एक वीडियो जारी कर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि, पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना सितंबर की है। रायपुर के बालावाला निवासी युवती मीनाक्षी उस रात किसी काम से अपने घर के बाहर निकली थी। स्कूटर पर बमुश्किल उसकी रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा ही रही होगी। लेकिन, पीछे से हवा से बातें करता एक युवक अपना स्कूटर लेकर आया। उसने पहले एक कार को ओवरटेक किया और युवती के स्कूटर को ओवरटेक करने का प्रयास करने लगा।

इसी आपाधापी में पीछे से मीनाक्षी के स्कूटर को टक्कर मार दी। दोनों स्कूटर सवार नीचे गिर गए। आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो मीनाक्षी को उठाया। लेकिन, संवेदनहीन युवक अपना स्कूटर लेकर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

वीडियो जारी कर बताया- सात ऑपरेशन हो चुके
हादसे में मीनाक्षी का पैर पूरी तरह से टूट चुका था। हालात ये थे कि उसने अपने पैर को अपने हाथ से पकड़ा हुआ था। करीब एक घंटे में उसे इलाज मिलना शुरू हुआ। मीनाक्षी का घुटना पूरी तरह से टूट गया था। उसके एक के बाद एक सात ऑपरेशन हुए। मीनाक्षी ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर बताया कि उसके सात ऑपरेशन हो चुके हैं।

हादसा सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गया था। यह फुटेज भी उसने पुलिस को उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक युवक को पकड़ा नहीं जा सका है। मीनाक्षी ने वीडियो के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस से गुजारिश की है कि एक बार युवक को पकड़कर उसके सामने ले आओ।

ये भी पढ़ें...Dehradun:  हयात होटल के बार का 24 घंटे का लाइसेंस निरस्त, 12 घंटे किया, बीयर बार और पब पर प्रशासन की कार्रवाई

रात के समय हुआ हादसा, नहीं दिख सका नंबर
हादसा रात के समय हुआ था। हादसा पूरी तरह कैमरों में कैद है। लेकिन, उस स्कूटर का नंबर साफ नहीं दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार इससे पहले के भी कई सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए लेकिन स्कूटर का नंबर कहीं नहीं दिखाई दिया। ऐसे में उसे पकड़ा बेहद मुश्किल हो रहा है।I
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें