फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट में अवैध निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
क्लेमेंटटाउन कैंट बोर्ड में जाते कैंट अधिकारी और सभासद
विज्ञापन
क्लेमेंटटाउन कैंट क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर अगले हफ्ते से बुलडोजर चलेगा। बुधवार को हुई विशेष बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया। अवैध निर्माण पर कार्रवाई को लेकर बैठक में काफी हंगामा हुआ। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। एक अगस्त से कैंट वाटिका में योग पार्क व स्कूलों में निशुल्क योग सिखाने को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुभाष पनवर की अध्यक्षता में कैंट सभागार में हुई बैठक में 48 आवासीय भवनों के मानचित्रों को मंजूरी दी गई। साथ ही विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। कैंट उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने प्रस्ताव रखा कि नक्शों पर 30 दिन के भीतर निर्णय लिया जाए, जिसे बोर्ड ने मंजूरी दे दी। इस दौरान सभासद भूपेंद्र सिंह कंडारी ने पोस्ट ऑफिस रोड पर अवैध निर्माणों पर कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। इस पर निर्णय लिया गया कि जांच के बाद मार्किंग कर अवैध निर्माण तोड़े जाएंगे।
बैठक में कर्नल अजय सिंह, कर्नल एमके एस मौली, कर्नल मिहिर गुप्ता, कर्नल एके सिंह एवं सभासद मो. तासीन अली, रामकिशन यादव, बीना नौटियाल, टेक बहादुर, ब्रिजेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वेडिंग जोन बनेगा, दिए जाएंगे लाइसेंस
कैंट में रेहड़ी व ठेली लगाने वालों के लिए वेडिंग जोन बनाया जाएगा। कैंट सीईओ अभिषेक राठौर ने कहा कि एक अगस्त से पोस्ट ऑफिस रोड व टर्नर रोड पर वैडिंग जोन बनाए जाएंगे। जिसमें लाइट व सफाई की व्यवस्था कैंट करेगा। व्यापारियों को कैंट की ओर से लाइसेंस भी प्रदान किया जाएगा। इसके लिए रेहड़ी व ठेली व्यापारियों से 30 रुपये प्रतिदिन वसूले जाएंगे। क्षेत्र में पॉलिथीन में सामान देने पर दुकानदार से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। जबकि पॉलिथीन ले जाने वाले व्यक्ति पर 200 रुपये जुर्माना लगेगा।
सभी वार्डों में लगेंगी एलईडी लाइटें
कैंट के सभी वार्डों में एलइडी लाइटें लगेंगी। बोर्ड बैठक में कैंट सीईओ अभिषेक राठौर ने प्रत्येक वार्ड में 100 एलइडी लाइट लगाने का प्रस्ताव रखा। जिसे बोर्ड ने मंजूरी दे दी। कैंट उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि सफाई व्यवस्था बिगड़ने पर ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
सीवर प्रोजेक्ट से सभी क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा
कैंट उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि कैंट के सीवर प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाने के लिए कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल निगम को स्वीकृति दी गई। सीवरेज लाइन की डीपीआर में कैंट की सभी नई व पुरानी कॉलोनियों समेत मोथरोवाला, दौड़वाला, इंद्रपुरी फार्म के क्षेत्रों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें