फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर क्षेत्र में पांच घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड जल विद्युत निगम के ढकरानी पॉवर हाउस में मेंटेनेंस कार्य के चलते विकासनगर और आसपास के क्षेत्र में पांच घंटे बिजली गुल रही। शाम चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत महसूस की। जिन घरों में इन्वर्टर नहीं थे, उन लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन


ढकरानी पॉवर हाउस में मैन लाइन का आइसोलेटर बदलने के चलते 33 केवी का विद्यापीठ मार्ग स्थित सब स्टेशन बंद रहा। जिस कारण इससे जुड़े विकासनगर बाजार, जीवनगढ़, लाइन जीवनगढ़, अंबाड़ी, भीमावाला आदि क्षेत्रों में सुबह 11 से शाम चार बजे तक बिजली गुल रही। यूपीसीएल खंड विकासनगर के एसडीओ मोहम्मद असद ने बताया कि मेंटेनेंस के चलते सब स्टेशन बंद रहा। लोगों को समाचार पत्रों के माध्यम से इसकी जानकारी पूर्व में ही दे दी गई थी।





आज रुद्रपुर सब स्टेशन रहेगा बंद



यूपीसीएल खंड सहसपुर के सहायक अभियंता विकास भारती ने बताया कि ढकरानी पॉवर हाउस में मेंटेनेंस के चलते रविवार को 33 केवी का रुद्रपुर स्टेशन बंद रहेगा। जिसके चलते सब स्टेशन से जुड़े गांवों में 11-4 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें