फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कार की टक्कर से युवक घायल, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक के गंभीर घायल होने के मामले में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। घटना 14 अप्रैल की देर रात हुई थी।
विज्ञापन




शिकायतकर्ता अमित वालिया ने बताया कि वह अपने दोस्त सोबन सिंह के साथ मॉल ऑफ देहरादून के पास स्थित ग्रांड ढाबा में खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान जब दोनों सड़क पार कर रहे थे तभी देहरादून की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सोबन सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना में सोबन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें