फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: तहसीलदार के घर में घुसकर तीन युवकों ने केयरटेकर को बनाया बंधक, फिर की अश्लील हरकत

Mon, 09 Mar 2020 10:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत

सार

  • नशे में धुत होकर घुसे तीन युवक, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के चंपावत जिले में तहसीलदार आवास में घुसकर केयरटेकर को बंधक बना उसके साथ छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला सामने आया है। तहसीलदार आवास में शनिवार दोपहर हुई इस घटना को पुलिस ने लगभग 24 घंटे तक गोपनीय रखा। घटना के बाद केयरटेकर घंटों बदहवास रही। कोतवाली पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए सात टीमें बनाई गईं है। 

विज्ञापन


 शनिवार की दोपहर घटना के समय केयरटेकर तहसीलदार आवास में अकेली थी। आरोप है कि तीन युवक नशे की हालत में घर में घुसे और धक्का-मुक्की कर युवती के हाथ-पांव बांध दिए। आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर तीनों मौके से फरार हो गए। थोड़ी देर बाद तहसीलदार अपने आवास पहुंची तो उन्होंने केयरटेकर के हाथ-पांव खोलकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी।

जांच इस कदर गुपचुप तरीके से हुई कि किसी को घटना की भनक नहीं लगी। प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की गई, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


रात को पुलिस ने केयरटेकर का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने बताया कि अस्पताल पहुंचते वक्त पीड़िता काफी घबराई हुई थी। इलाज के बाद हालांकि वह सामान्य हुई। चिकित्सकीय परीक्षण की रिपोर्ट अभी उजागर नहीं की गई है। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि केयरटेकर की तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात के खिलाफ धारा 354, 376 घ और 452 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Trending Videos

वारदात के 24 घंटे बाद भी आरोपियों तक नहीं पहुंची पुलिस

तहसील कार्यालय से बमुश्किल 100 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना से इलाके में दहशत है। पुलिस रात को तो मामले को गोपनीय बनाने में कामयाब रही, लेकिन मामला उजागर होने के बाद भी उसे कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। वारदात के 24 घंटे से अधिक बीतने पर भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।

घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी को खंगालने के बावजूद तीनों आरोपियों की कोई जानकारी पुलिस को नहीं है। अलबत्ता तीन आरोपियों में से एक का नाम मोनू बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक अन्य आरोपी के शरीर में जले हुए के निशान हैं।

पुलिस के अनुसार केयरटेकर के पास मोबाइल नहीं है। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी खंगालने के साथ ही आरोपियों को दबोचने के लिए सात टीमें बनाई गई है। एक टीम नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में वहां भेजी गई है, जहां की केयरटेकर रहने वाली है। 
विज्ञापन

चंपावत पुलिस ने जारी किया एक आरोपी का स्केच

तहसीलदार आवास में केयरटेकर से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक आरोपी का स्केच जारी किया है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध व्यक्ति चंपावत कोतवाली में दर्ज एक केस में वांछित है।

पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने सूचना देने के लिए 9411112707, 9411112918 और 9410579800 नंबर जारी किए हैं। पुलिस ने सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखने का भरोसा भी दिलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें