फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की कटी अंगुलियां गिलास में रखकर रेलवे स्टेशन पहुंची नशे में धुत महिला, मचा हड़कंप

Sun, 19 Aug 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
Drunk - फोटो : डेमो
विज्ञापन

अपने बेटे की कटी अंगुलियां गिलास में रखकर रेलवे स्टेशन पहुंची महिला ने हंगामा कर दिया। महिला शराब के नशे में धुत थी। सूचना मिलते ही जीआरपी कर्मियों ने महिला को हिरासत में लिया और कोतवाली के सुपुर्द किया।

विज्ञापन

 
रामनगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर रात साढ़े 11 बजे एक महिला शराब के नशे में धुत होकर पहुंची। महिला के पास एक डिस्पोजेबल गिलास था, जिसमें मांस के गले लोथड़े थे।

महिला वहां मौजूद लोगों से यह कहकर हंगामा करने लगी कि ये लोथड़े उसके बेटे की किडनी है। लोग उसकी बात सुनकर घबरा गए और इसकी सूचना जीआरपी को दी।
 

Trending Videos
विज्ञापन

बेटे का हाथ करंट से झुलस और तीन अंगुलियां काटनी पड़ी

- फोटो : file photo
सूचना पर जीआरपी ने महिला को हिरासत में ले लिया और कोतवाली रामनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला का बेटा धर्मपाल है, जो बृजेश अस्पताल में एक सप्ताह से भर्ती है।

धर्मपाल का हाथ करंट से झुलस गया था। इस वजह से उसकी तीन अंगुलियां काटनी पड़ गईं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार महिला और उसका बेटा कूड़ा उठाकर अपना गुजारा करते हैं।

अस्पताल बेटे का मुफ्त में इलाज कर रहा है। महिला को उन कटी अंगुलियों को कहीं गाड़ने की बात कहकर सौंपा गया था। लेकिन महिला इन कटी अंगुलियों को लेकर घूम रही है। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि महिला शराब पीकर रेलवे स्टेशन के पास घूमती हुई नजर आती है। जांच पड़ताल के बाद महिला को छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें