राजधानी देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के 12वीं के छात्र को प्रभारी प्रधानाचार्य द्वारा पीटने का मामला सामने आया है।
पीड़ित छात्र ने प्रभारी प्रधानाचार्य पर नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने छात्र के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि बिना टीशर्ट के घूमने पर उन्होंने छात्र को डांटा था, मारपीट की बात गलत है।
रायपुर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज में 12वीं के छात्र राजन शाह ने खेल मंत्री को भेजी शिकायत में बताया कि सोमवार रात वह अपने कमरे के बाहर खड़ा था। इसी दौरान नशे में धुत प्रभारी प्रिंसिपल नशे में धुत होकर वहां आए और अपशब्द कहने लगे।