फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: एसओ की करतूत से पुलिस पर दाग...नशे में तीन वाहनों को मारी टक्कर, तत्काल निलंबित, मुकदमा भी दर्ज

Thu, 02 Oct 2025 11:38 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

नशे में धुत राजपुर थानाध्यक्ष ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। घटना के वायरल वीडियो में नशे में धुत दिख रहे थानाध्यक्ष को खड़े रहने में भी मुश्किल हो रही। मामले में तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में एसओ शैंकी की मेडिकल जांच करते डॉक्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के पॉस इलाके राजपुर में रात करीब साढ़े नौ बजे नशे में धुत राजपुर थाने के ही थानाध्यक्ष ने एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मार दी। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। एसएसपी ने इसका संज्ञान लेते हुए रात में थानाध्यक्ष शैंकी कुमार को निलंबित कर दिया। मेडिकल के बाद राजपुर थाने में ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


कालसी के थाना प्रभारी दीपक धारीवाल को राजपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वाहनों को टक्कर मारने के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे शैंकी कुमार को वहां पर मौजूद लोगों ने पहचान लिया और उनका वीडियो बनाने लगे। देखते ही देखते वीडियो पूरे शहर में वायरल हो गया। इसमें साफ दिख रहा है कि सादे कपड़ों में शैंकी कुमार दुर्घटना के बाद एक कुर्सी में बैठे हैं। उन्हें लोग घेरने लगे तो वह उठकर जाने लगे, लेकिन नशे की हालत में वह ठीक से चल तक नहीं पा रहे थे।

घटना के वक्त थे ऑन ड्यूटी 
इसी दौरान चीता लिखी बाइक से कुछ पुलिसकर्मी आए और उन्हें साथ ले जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने रोक लिया। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे दुर्घटना की सूचना मिली थी। एसओ शैंकी सादे कपड़ों में हैं और जिस दौरान उन्होंने तीन वाहनों को टक्कर मारी उस वक्त वह ऑन ड्यूटी थे।
विज्ञापन


थाने में उनकी रवानगी की जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया है। जांच के बाद राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: भाई दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, अब छह माह यहां होंगे दर्शन

कानून सबके लिए बराबर

राजपुर थाने के एसओ शैंकी कुमार ने दुर्घटना की थी। उनके खिलाफ राजपुर थाने में ही मुकदमा दर्ज किया गया है। कानून सबके लिए बराबर है। जो भी कानून तोड़ेगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी। -अजय सिंह, एसएसपी

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें