फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ड्राइवर ने सड़क पर मचाया 'तांडव', वीडियो

Mon, 03 Aug 2015 08:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार की शंकराचार्य चौक पर रविवार की सुबह नशे में धुत रहे एक सेंट्रो कार चालक ने सीपीयू के रोकने पर कार भी कार नहीं रोकी। और तो और तेजी से मोटरसाइकिल पर पीछा करते हुए आ रहे एक दारोगा एवं आम नागरिक को कार के साथ दूर तक घसीट डाला।
विज्ञापन


यही नहीं कार रोकने की कोशिश करने रहे एक कांस्टेबल पर भी नशे में धुत चालक ने कार चढ़ा दी। सीपीयू-पुलिस टीम ने पीछा कर वाल्मीकि चौक पर कार चालक को आखिरकार पकड़ ही लिया। सेक्टर प्रभारी की ओर से कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार को सुबह करीब पौने बारह बजे सिटी पेट्रोल यूनिट के एक दारोगा ने रुड़की की ओर से आ रही एक सेट्रो कार में तेज ध्वनि में म्युजिक सिस्टम चलने पर उसे हाथ देकर रोकना चाहा। चालक ने कार नहीं रोकी, लेकिन शंकराचार्य चौक पर यातायात थमा होने पर चालक को कुछ कदम आगे कार रोकनी ही पड़ी।
विज्ञापन


रोकने का इशारा कर रहे दारोगा ने जब कार की और कदम बढ़ाए तो ये देखकर चालक ने कार तेजी से पीछे कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार यातायात पुलिस के दारोगा गंगा सिंह एवं शहरी राजीव दुबे निवासी पुरुषोत्तम विहार चपेट में आ गए। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। जो कि काफी दर्दनाक है। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें....
विज्ञापन

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें....

करीब बीस मीटर तक कार उन्हें घसीटकर ले गई। ये दृश्य देखकर चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों के रोंगटे खड़े हो गए। कार को रोकने के लिए जब पुलिसकर्मी उसकी तरफ दौड़े तब भी चालक ने कार नहीं रोकी। बल्कि आईआरबी के कांस्टेबल ललित प्रसाद आर्य के ऊपर भी कार चढ़ा दी और डामकोठी की ओर भाग निकला।

इधर, सीपीयू एवं सिविल पुलिस हरकत में आ गई। वायरलेस सेट से सूचना प्रसारित कर दी गई। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए वाल्मीकि चौक पर कार को पकड़ ही लिया। कार चला रहा व्यक्ति शराब के नशे में धुत था और अपने परिवार के संग आया था।



उसे कोतवाली लाया गया। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी का नाम इंद्रजीत पुत्र रामचंद्र निवासी गांव सिरसवी थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा है। सेक्टर प्रभारी एवं मायापुर चौकी प्रभारी दुर्गेश चंद्र की ओर से आरोपी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

बताया कि मेडिकल परीक्षण में शराब पीने की पुष्टि हुई है और कार भी सीज कर दी गई है। घायल दारोगा एवं कांस्टेबल को कनखल के रामकृष्ण मिशन अस्पताल एवं जिला अस्पताल में दाखिल कराया है जबकि आम नागरिक की हालत ठीक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें